जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के कार्तिहा गांव में बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं। उक्त गांव निवासी अब्दुल हमीद की 60 वर्षीय पत्नी आसमा शनिवार तड़के लगभग 6 बजे अपने घर के सामने खड़ी हुई थी। इस समय एक बाइक पर सवार युवक आए और उसे टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से घायल महिला को परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिवार के लोग लाख लेकर घर चले गए और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दिया।
बाइक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
