जौनपुर/सूरत। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बरसठी पुलिस टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरात तथा नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
बॉक्स में
क्या है मामला
थाना सिंगनपुर डभोली, जिला सूरत सिटी (गुजरात) में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 114/2026, धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस के तहत आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
आरोप है कि दिनांक 21 फरवरी 2026 की रात सूरत शहर स्थित दुकान नंबर 301, ब्लू बेला ज्वेलर्स, जीवनीक प्लस बिल्डिंग, अंकुर स्कूल के सामने, थाना सिंगनपुर डभोली क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
