डीएम ने कपड़े के शोरूम में आग लगने के पीछे क्या बताया कारण,फायर सेफ्टी उपकरण के बाद भी नहीं बचा गाढ़ा शोरूम, #jaunpurNews

Share

जौनपुर: लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जोगियायापुर स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अचानक आग लग गई। संयोगवश उसी समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जौनपुर वहां से गुजर रहे थे। आग की लपटें उठती देख दोनों अधिकारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 6 से 7 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तेजी से अभियान चलाया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी के बीच राहत कार्य तेजी से जारी रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

जोगियापुर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान में लगी आग के संबंध में जिला अधिकारी सेम्युअल पाल एन ने बताया कि यह तीन मंजिला (मल्टी-स्टोरी) व्यावसायिक भवन है, जहां व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का नाम प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय है। भवन के भूतल पर फर्नीचर का सामान रखा गया था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर वस्त्र एवं अन्य सामग्री का भंडारण किया गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

वही डीएम ने बताया कि करीब दो से ढाई घंटे तक रेस्क्यू चलाया गया लेकिन अभी भी पूर्ण रूप से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है,वही जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई भी जन हानि नहीं है लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है जिसका आकलन किया जा रहा है,वही जिलाधिकारी ने आग के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है,वही फायर अधिकारी ने बताया कि अंदर फायर उपकरण लगे हुए थे लेकिन फैनिक होने के कारण लोग इसका इस्तमाल नहीं कर पाए जिससे ये बड़ा हादसा हो गया।वही जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन के सतर्कता की वजह से कोई जन हानि नहीं हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *