
जौनपुर। मृतक आजाद बिंद के मामले में चल रहा धरना मंगलवार को जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मृतक की बहन सोया बिंद ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
