सामान लेने के बहाने 11 वर्षीय किशोरी के साथ 62 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 62 वर्ष के वृद्ध ने 11 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलते पुलिस ने आरोपी पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही में स्थानीय पुलिस जुट गई हैं।

जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के परिवार के लोग मजदूरी का काम करके जीवन यापन करते है। किशोरी के माँ बाप किसी का धान सटकने गए थे।उसी समय गांव का वह व्यक्ति किशोरी को घर बुलाया।उससे माचिस लें आने को पैसा दिया।जब किशोरी घर मे गयी तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।किशोरी किसी तरह घर गयी।उसकी मानसिक हालात कुछ खराब बतायी जाती है। जब उसके परिवार के लोग मजदूरी करके आये तो वे खाना बना खाकर सो गए।किशोरी ने उनसे कुछ नही बताया। वह ठीक से नही चल पा रही थी।उसे लँगड़ा कर चलता देख कर माँ ने पूछा तो वह घटना के बारे में बता दी।गरीब माँ बाप कोर्ट कचहरी के चक्कर के डर से किसी को कुछ नही बताए।परन्तु गांव में चर्चा का विषय बन गयी। गांव के कुछ युवकों को जब मालूम चला तो वे आरोपी के घर जाकर गालियां देने लगे।वह धीरे से भाग गया। जब वह घर आया तो आक्रोशित गांव के लोगों ने उसके घर के पास पहुंच कर मारने पीटने का मन बनाने लगे।उसी समय प्रधान सुनील निषाद पहुंच कर लोगो को शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दिया।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रही हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पड़ोस की ही एक बुजुर्ग ने सामान लेने के बहाने एक किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *