खुटहन में पाईप फैलाने के विवाद में चली गोली, एक युवक गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती,

Share

जौनपुर: जिले के खुटहन के नुरुद्दीनपुर गॉव में गुरुवार की रात खेत मे पाईप फैलाने के विवाद में चली गोली से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के जांघ में लगी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही थी।
बताते है कि गॉव के ही महेंद्र यादव पड़ोसी कृपा शंकर यादव के खेत से बीती रात सिंचाई हेतु पाईप फैलाकर अपने खेत मे ले जा रहे थे। कृपा शंकर यादव ने खेत गीला हो जाने की बात कह अपने खेत से पाईप ले जाने के लिए मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से गोली चल गयी। इस संगीन वारदात में एक युवक कृपा शंकर यादव (45 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके जांघ में लगी है। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां गम्भीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। इसी मामले में एक दिन पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामला थाने पहुचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के लोंगो का शांति भंग में चालान किया था। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *