चौकी सरायपोख्ता पुलिस ने महिला को दिलाया न्याय

Share

जौनपुर। प्रदेश सरकार की नारी सुरक्षा महिला सशक्तिकरण का पालन करती सरायपोख्ता पुलिस देखी गई है। पति की प्रताड़ना के बाद पीट कर घर से निकलने के मामले में पुलिस ने महिला को सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधी रात को घर पहुंचा दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुंदर नगर का है शुक्रवार रात्रि लगभग 11:30 बजे शराब के नशे में चूर होकर सुमन देवी उम्र लगभग 25 वर्ष का पति वासुदेव मौर्य उसे पीट कर उसे 4 साल के मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। महिला रोती बिलखती थाना लाइन बाजार गई जहां पुलिस ने उसे कोतवाली का रास्ता दिखा दिया। पैदल ही न्याय के लिए दर-दर भटकने के बाद महिला अपने मासूम बच्चों के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ के सामने रही बेंच पर बैठ गई। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राजू कुमार विसेन सहयोगी पुलिस जवान जितेंद्र कुमार सिंह के साथ गस्त करते हुए आ गए। महिला की पीड़ा सुनकर चौकी प्रभारी सहयोगी जवानों के साथ उसके पति के यहां पहुंचे और उसे कड़ी फटकार लगाते हुए महिला को घर पहुंचा दिया। चौकी प्रभारी ने महिला की सुरक्षा के संबंध में पूरी जानकारी दी। पीड़ित महिला का पति प्रसिद्ध ईशा हॉस्पिटल में काम करता है। महिला को रातों-रात इंसाफ दिलाने वाले चौकी प्रभारी ने शासनादेश के तहत कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *