जौनपुर-जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पौराणिक अखड़ों माता मंदिर के पास से वर्षो से रखा सेतु निगम द्वारा रखा गया क्रेन अब जानलेवा साबित हो रहा है।
बता दें ऐतिहासिक जमैथा गांव में स्थित अखड़ो घाट पर गोमती नदी पर सेतु निगम द्वारा पूल बनवाया गया है। पूल बने कई वर्ष बीत चुके हैं। पूल के काम मे लिए जाने वाला केरान अभी वही पड़ा हुआ है। उसमें जंग लग चुका है। ऊक्त मंदिर पर सैकड़ो लोग दर्शन करने आते है। वहा पर स्थानीय लोगों का दिनों रात आवागमन रहता है। गांव के लोगो की माने तो ऊक्त केरान के कुछ पार्ट स्वतः गिर रहे हैं। अगर वह किसी के ऊपर गिर गया होता तो गम्भीर चोट आ सकती थी। इस समय मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। वहां हमेशा काफी मिस्त्री मजदूर रहते हैं। अभी डेढ़ माह बाद अखड़ो मंदिर पर एक बड़ा मेला लगने वाला है। गांव के लोगों ने कहा कि इस केरान को सेतु निगम अगर नही हटाते है तो कोई घटना घट सकती है। जिसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार माना जायेगा।
सेतु निगम के लोग भी पता नही क्यों नही चेत रहे हैं। इससे सरकारी धन का भी नुकसान हो रहा है। साथ ही जनहानि भी जो सकती है।
