सात जिला अस्पताल रेफर
जौनपुर-जिले के मछलीशहर कोतवाली के खाखोपुर गांव में रास्ते पर पानी गिराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनो तरफ से चले लाठी डंडे से आठ लोग घायल हो गए। सात घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
उक्त गांव निवासी उदयभान यादव और भारत यादव का घर अगल बगल है। रविवार सांय एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बगल से गुजर रहे रास्ते पर बेवजह पानी गिराने का आरोप लगाया। एक पक्ष के अनुसार रास्ते पर पानी गिराने से बाइक, साइकिल सवार गिर पड़ते है। इतनी सी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहा सुनी के साथ बहस शुरू हो गया। बहस होते होते दोनो पक्षों लाठी डंडा लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। अगल बगल के लोगो ने बीच बचाव कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से दोनो पक्षों से घायल उदयभान यादव 58, भारत यादव 60 के अलावा विनय यादव 25, प्रभाकर 40, सूबेदार 45, उर्मिला देवी 42, शेषनाथ 50, शशिकला 55 को मछलीशहर सी एच सी भिजवाया। जहा चिकित्सक ने भारत यादव को छोड़ सात गंभीर लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी लोगो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह ने बताया दोनो तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।