#Jaunpurnews जनपद विकास मुद्दे पर जौनपुर वासियों की अशोक सिंह से चर्चा,#UpTalkNews

Share

जौनपुर: जनपद के विकास पर चर्चा करने के लिए जौनपुर वासियो का एक प्रतिनिधि मंडल समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उद्योगपति अशोक सिंह के मुंबई भांडुप स्थित उनके विद्यालय मेरी एन्न इंग्लिश मीडियम स्कूल में उनसे मुलाकात की।

यह अनौपचारिक मुलाकात करने वालो में पूर्व प्रवक्ता अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, तेजीबाजार निवासी संजय सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महाराजगंज पप्पू यादव उपस्थित रहे। सभी लोगों ने मिलकर अशोक सिंह को बधाई दी और मौजूदा राजनीति तथाजौनपुर के विकास पर चर्चा की। इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर मेरा जन्मस्थली है। कर्मभूमि मुंबई में मै राजनीति में इसलिए आया कि हूं ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद करूं और अपने जिले का विकास कर सकूं। मेरे जनपद में कहां किस चीज की आवश्यकता है उसे पूरा करने प्रयास करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *