मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के पिता शमीम अहमद इब्ने नूरुद्दीन खान के निधन से महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर महाविद्यालय परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
दिवंगत शमीम अहमद को 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर एक बजे जोहर की नमाज़ के बाद ग्राम उत्तर पट्टी, पोस्ट बघैला, मल्हनी बाजार, विकासखंड करंजाकला, जनपद जौनपुर स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अल्लाह से उनकी मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने की दुआ की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




