भारी बारिश के चलते 25 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

Share

जौनपुर। मौसम विभाग द्वारा जनपद में अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान तथा लगातार हो रही अतिवृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 25 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। अवकाश का आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।

आदेश के तहत 25 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

अधिकारियों के अनुसार लगातार बारिश और जलभराव के बीच बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *