जफराबाद पुलिस ने  गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार  

Share

जौनपुर-  जिला पुलिस कप्तान डा.अजय पाल शर्मा के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे  प्र0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र,रात्रि गश्त ,तलाश संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन के दौरान एक व्यक्ति  को पुलिस वालों ने  गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे गये  व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद जमशेद पुत्र जावेद निवासी शेखवाड़ा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 43/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *