
जौनपुर बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में थाना बक्शा में पंजीकृत पंजीकृत मु.अ.सं. 390/2025 धारा 131,352,351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सुनील कुमार पुत्र श्यामला उम्र करीब 32 वर्ष, 2. श्यामलाल पुत्र रामदेव उम्र करीब 64 वर्ष निवासी ग्राम बसारतपुर थाना बक्शा,जौनपुर 3. राजकुमार पुत्र बल्लू उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम कपूरपुर थाना बक्शा, जौनपुर को दिनांक 05.10.2025 रविवार को समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से धार्मिक प्रचार सम्बन्धी किताबे व पम्पलेट बरामद किया गया है। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।बरामदगी-1.अभियुक्त सुनील कुमार के कब्जे से एक धार्मिक पुस्तक व एक अदद लोहे का पंच 2.अभियुक्त श्यामलाल के कब्जे से एक धार्मिक पुस्तक व एक अदद लोहे का पंच।3.अभियुक्त राजकुमार उर्फ प्रिन्स के कब्जे से धार्मिक पम्पलेट व अन्य प्रचार प्रसार प्रपत्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-उ.नि. श्री बृजेश कुमार मिश्रा, हे0का0 शिवप्रकाश यादव,हे0का0 सत्येन्द्र यादव थाना बक्शा, जौनपुर।
