
- भारत माता की जय के उदघोष से गुंजा गुंजायमान रहा बाजार
जौनपुर-जिले के मल्हनी विधानसभा के नौपेड़वा बाजार के लखनीपुर अम्बेडकर मूर्ति स्थल से शनिवार की शाम ऑपरेशन सिन्दूर की शौर्य गाथा एवं सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। तिरंगा यात्रा नौपेड़वा बाजार होते हुए लकड़मंडी होते हुए पाठक पेट्रोल पंप पहुँच समापन हुआ। यात्रा में भारतमाता की जय के जयघोष से बाजार गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधाकर उपाध्याय, प्रबुद्ध दूबे, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह, मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, डब्लू उपाध्याय, अवनीश दूबे, प्रधान, लालसाहब सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहा।



