
जौनपुर। 31 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। वहां भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बंदियों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा गंभीर रोगियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।इसके अलावा कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, रसोईघर, भोजन वितरण व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
