नकाबपोश बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली,हालत गंभीर वाराणसी रेफर, #Jaunpurnews

Share

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को घर जाते समय घर से कुछ दूर पहले गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को बेहतर इलाज के वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गोसाईपुर बाजार निवासी प्रेमचंद यादव (40 वर्ष) पुत्र तेजू यादव अपने सहज जन सेवा केंद्र पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बदमाशों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *