
मथुरा सिंह सभागार मे भाजपा का नारी बंदन सम्मेलन
जौनपुर- प्रदेश में योगी राज के सत्ता की हनक है,गुंडे,मवाली औरअब मजनुओं का पता नही है,महिलाएं रात मे भी निर्भिक होकर अपने-कामकाज को लेकर आती-जाती है।यह बातें मथुरा सिंह सभागार के पास रविवार को आयोजित नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में प्रदेश के सुरक्षा औषधि मन्त्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।अब महिलाओं को देश के सभी सदनों मे 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

अब देश की महिलाएं चौका और बर्तन का ही घर मे काम नही करती अपितु देश की सुरक्षा मे लड़ाकू विमान उड़ा रही है।भाजपा सरकार मूल महिलाओं को स्वावलंबी बना कर उनका सम्मान बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि देश 60 लाख स्वयंसहायता समूह बना है,कम ब्याजदर पर रोजगार खोलने की योजनाओं आदि का लाभ महिलाओं को दिलाया जा रहा है।मुख्य अतिथि ने लाभार्थी महिलाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

मछली शहर सांसद बीपी० सरोज ने कहा कि देश में आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सराहनीय योगदान है,जंगे आजादी से लेकर सेना व अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं की पूजा होती है,उस घर में देवताओं का वास होता है।
सम्मेलन पूर्व विधायक डा० हरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों, व जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
आभार ज्ञापन व संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजिका अनुपमा राय व अध्यक्षता रेनू निषाद ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जलालपुर मंडल अध्यक्ष सावित्री मौर्या, सिरकोनी अध्यक्ष कामिनी मिश्रा, धर्मापुर अध्यक्ष नीलम पाल व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आमोद कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।