
जौनपुर -जिला पुलिस प्रमुख डा0 अजय पाल शर्मा, द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री बृजेश कुमार के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 217/2024 धारा 366,506,376 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त कासिफ खां पुत्र वसीम खां निवासी ग्राम पक्का पोखरा कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को आज दिनांक 07.07.2024 को रेलवे स्टेशन शाहगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।