उपज के प्रान्तीय अधिवेशन में पत्रकार हित में बनायी गयी रणनीति: वीरेन्द्र चतुर्वेदी

Share

जौनपुर जिलाध्यक्ष हसनैन कमर दीपू ने मुख्य अतिथि राज्यपाल का किया स्वागतजौनपुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट के प्रान्तीय मंत्री एवं भदोही जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों के हित में संघर्ष के लिए संगठन द्वारा रणनीति तैयार की गई है जिसके लिए मण्डल स्तर पर प्रभारी का नियुक्ति किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित में वर्षों से दबी फाइलों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचकर उसे पर निर्णय कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। मुरादाबाद में आयोजित उपज के प्रांतीय अधिवेशन से लौटकर आने के बाद रविवार को अपने संगठन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जानकारी देते हुये श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मुरादाबाद का अधिवेशन काफी सफल रहा। वहां पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुरादाबाद संकल्प पत्र जारी किया गया जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से पारित कर उसे पर कार्य करने का आश्वासन दिया गया।उन्होंने बताया कि अधिवेशन के प्रथम सत्र में झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी कलम के ताकत से पत्रकार देश व समाज को मजबूती प्रदान कर रहा है। मुख्य अतिथि के स्वागत के क्रम में जौनपुर जिलाध्यक्ष/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसनैन कमर दीपू तथा भदोही टीम की ओर से वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद संकल्प के माध्यम से पत्रकारों के हित में कई अहम फैसले किए गए हैं जिसमें पत्रकारों के चिकित्सा सुरक्षा और उनके आवास तथा वृद्ध पत्रकारों को पेंशन मुहैया करने संबंधित कई प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किये गये। यह भी कहा गया कि अन्य राज्यों में इस प्रकार का लाभ पत्रकारों को मिल रहा है। इसके लिये प्रदेश के सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किये गये और आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *