जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि और जलभराव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 19 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की ओर से 18 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसे, सहायता प्राप्त विद्यालय तथा इंटरमीडिएट कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में यह आदेश लागू रहेगा।आदेश में सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
अतिवृष्टि और जलभराव के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद
