युग दृष्टा थे प.दिन दयाल राज्यमंत्री उपाध्याय-गिरीश चंद्र यादव,राज्यमंत्री, #jaunpurnews #UpTalkNews

Share

जौनपुर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन सिपाह स्थित रिवर व्यू होटल में सम्पन्न हुआ।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मनोरमा मौर्या जी उपस्थित रही।
संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव व मंचासिन अतिथियों द्वारा युग दृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजली करके के किया गया।


संगोष्ठी के संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी युग दृष्टा थे उन्होंने एकात्ममानववाद दर्शन दिया, एकात्म मानववाद एक ऐसी धारणा है जो सर्पिलाकार मण्डलाकृति द्वारा स्पष्ट की जा सकती है जिसके केंद्र में व्यक्ति, व्यक्ति से जुड़ा हुआ एक घेरा परिवार, परिवार से जुड़ा हुआ एक घेरा -समाज, जाति, फिर राष्ट्र, विश्व और फिर अनंत ब्रह्माण्ड को अपने में समाविष्ट किये है।


पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि पण्डित जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मनोरमा मौर्या जी, आशीष गुप्ता, मानिकचंद्र सेठ व विकास शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर ने किया और संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम के प्रमुख रूप से श्याम मोहन अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, डा रामसूरत मौर्या, सुनील सेठ, मदन सोनी, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव, कमलेश निषाद, सारिका सोनी, अजय सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रदीप तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *