
जौनपुर- सिरकोनी विकास खंड क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में सोमवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि 12 मार्च को ग्राम परिक्रमा का समापन को लेकर रणनीति बनाई गई है।
जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि 12 मार्च को ग्राम सभा गनेशपुर भंनोर बाजार के पास दिन में 12 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। ग्राम परिक्रमा के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने का उद्देश्य रहा है। इससे किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी हो, हम लोगों ने गांव गांव जाकर किसानों को जानकारी दिया।
पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसान के बारे में कोई भी सरकार ने नहीं सोचा। सिर्फ भाजपा सरकार ने सोचा। हम लोग गांव—गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, करुणा सागर चौबे, जयशंकर, पुरूषोत्तम, शिवानंद राय, सूर्य प्रताप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।