जौनपुर में 21 से 29 अक्टूबर तक होगी भव्य रामकथा, ज्ञान प्रकाश सिंह ने की जनपदवासियों से अपील,#JaunpurNews

Share

जौनपुर। जनपद में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित इस रामकथा में पूज्य शांतनु महाराज अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रीरामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामकथा में पहुंचकर पूज्य शांतनु महाराज के श्रीमुख से कथा का श्रवण करें और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होकर रामकथा रूपी अमृत का आनंद लें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया। यह आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *