DIG वैभव कृष्ण व एसपी के निरीक्षण में खामियों से नाराज़गी का दिखा असर,शहर कोतवाल अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी निलंबित

Share

डीआईजी वैभव कृष्ण की नाराजगी के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह की बड़ी कार्रवाई, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जौनपुर। नगर की सुरक्षा व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। चोरी के एक मामले में पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने और पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, डीआईजी वैभव कृष्ण जौनपुर नगर की सुरक्षा व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर जमीनी हकीकत जानने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक पीड़िता की ओर से शिकायत मिली कि चोरी की घटना के बावजूद उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने और मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने को लेकर डीआईजी ने नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन को निलंबित कर दिया।

शिकायत पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा भारी

पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। चोरी के मामले में पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं होने की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है।

डीआईजी की शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *