प्रेमजीत सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर,#JaunputrNews

Share

जौनपुर। सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत प्रेमजीत सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर, पोस्ट अहमदपुर का सोमवार की रात 11:30 बजे उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।

स्वर्गीय प्रेमजीत सिंह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पुत्र एवं पत्रकार शिवेंद्र सिंह उर्फ काजू ने निधन की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

प्रेमजीत सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *