
स्क्रब टाइफस माइट यानि कीड़े के काटने से होने वाला बुखार है, जिसने आजकल लोगों को तेज़ी से अपना शिकार बनाया हुआ है। यह बुखार खतरनाक जीवाणु ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्ट्रीरिया की वजह से फैलता है। इससे लीवर, दिमाग और फेफड़ों में कई तरह का संक्रमण होने का खतरा रहता है। इस बीमारी में भी डेंगू की तरह प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है। यह खुद तो संक्रामक नहीं है लेकिन इसकी वजह से शरीर के कई अंगों में संक्रमण फैलने लगता है। इस बीमारी के लक्षण और उपचार:

………………………………….
स्क्रब टाइफस के लक्षण:
- कीड़े के काटने के दो हफ्ते के अंदर मरीज को तेज बुखार (102-103 डिग्री फारेनहाइट), होता है।
-सिरदर्द, खांसी, मांसपेशियों में दर्द व शरीर में कमजोरी आने लगती है।
-आमतौर पर इस बीमारी से पीड़ित 40-50 फीसदी लोगों में कीड़े के काटने का निशान दिखता है। यब निशान गोल और ब्लैक मार्क होता है। आधे से अधिक लोगों में इसके निशान दिखते भी नहीं है। - इस बीमारी का इलाज संभव है लेकिन अगर देरी से इसका इलाज किया जाए तो इसका असर बॉडी के कई अंगों पर हो सकता है।
- इस बीमारी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है, अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाए तो लंग्स, किडनी और लीवर पर भी इसका असर हो सकता है।
- इसका समय रहते इलाज नहीं हो तो रोग गंभीर होकर निमोनिया का रूप ले सकता है। कुछ मरीजों में लिवर व किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती जिससे मरीज़ बेहोशी की हालत में चला जाता है। रोग गंभीर होने पर मरीज़ में प्लेटलेट्स की संख्या भी कम होने लगती है।
………………………
क्या होता है स्क्रब टाइफस
स्क्रब टाइफस, एक वेक्टर बॉर्न डिजीज है। यह बरसात के मौसम में घास वाली जगहों पर पनपने वाले पिस्सू यानी चिग्स के काटने से फैलती है। CDC के मुताबिक स्क्रब टाइफस को शर्ब टाइफस भी कहते हैं। यह ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी (Orientia Tsutsugamushi) नाम के बैक्टीरिया से होता है। ये बैक्टीरिया लोगों में तब फैलता है जब उनको इससे संक्रमित चिगर्स काट ले। व्यक्ति संक्रमित हो जाए, तो हॉस्पिटल में भर्ती होने की नौबत तक आ सकती है। ऐसे में रोग फैलाने वाले चिगर्स के प्रजनन स्थलों को रोकना बहुत जरूरी है।
…………….……….….
स्क्रब टाइफस से बचने के उपाय:- - घरों के आसपास साफ सफाई रखें।
- बरसात के दिनों में घास, पेड़ पौधे और झाड़ियां उगाने से बचाएं।
- घर से बाहर जाते वक्त हाथ-पैरों को ढक कर रखें।
- ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां चिगर्स पाए जाते हैं।
-Permethrin नामक कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे लार्वा बाइट्स मर जाते हैं।
-अगर आपको ऐसा लग रहा है कि चिगर्स ने आपको काट लिया है, तो सबसे पहले त्वचा को साबुन और पानी से साफ करें।
-गर्म पानी से अपने कपड़े और कंबल या तौलिये को धोएं।
-कपडो, बिस्तर व ओढ़ना को घास व झाड़ियो पर सुखाने के लिए न डालें।