जौनपुर में छठ पूजा पर 16 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश

Share

मकर संक्रांति पर घोषित 14 जनवरी का स्थानीय अवकाश निरस्त,

छठ पूजा परायण के अवसर पर 16 नवंबर को मिलेगी छुट्टी

जौनपुर। छठ पूजा पर्व परायण के अवसर पर जनपद जौनपुर में 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत 14 जनवरी 2026 को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब छठ पूजा परायण के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को जनपद में स्थानीय अवकाश रहेगा।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में लिया गया है। जिलाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।हालांकि, आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि शासन स्तर से छठ पूजा पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो जिलाधिकारी द्वारा जारी यह स्थानीय अवकाश आदेश स्वतः निष्प्रभावी हो जाएगा।जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा 14 नवंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार यह जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *