जौनपुर-जिले के लाइनबाजार क्षेत्र के विकास भवन के परिसर में स्थित ट्रेज़री कार्यालय में तैनात बाबू दयाराम गुप्ता को एन्टी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।*

बता जा रहे है कि दयाराम गुप्ता जी ट्रेजरी में एकाउंटेंट ने पीड़ित से 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। टीम द्वारा अकाउंटेंट दयादम गुप्ता को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर पूछताछ की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दयाराम गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
आज दोपहर की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रेजरी ऑफिस के अकाउंटेंट दयाराम गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पीड़ित संजय कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन की टीम की से शिकायत की थी उसने मां का 30 हजार रुपए के एरियर बनाने के नाम पर 5 हजार रुपए घूस की मांग की गई थी,एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर बाबू को ट्रेजरी कार्यालय में छापेमारी कर रंगेहाथ गिरफ़्तार किया है। पीड़ित संजय गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जानकारी देते हुए बताया था कि साइन करवाने की एवज में अकाउंटेंट द्वारा 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
इस मामले में मीडिया से बात करते हुऐ शिकायतकर्ता बताया कि उसकी मां स्व. पराना देवी के पेंशन के एरियर का 30 हजार रुपए के ट्रांसफर करने के बदले में 5000 रुपए के रिश्वत की मांग की गई थी। खाते में लगभग 30 हजार रुपए ट्रांसफर करने थे। उन्होंने बातचीत में अकाउंटेंट को पैसे कम करने की बात भी कही थी,इसकी शिकायत पीड़ित संजय गुप्ता ने एंटी करप्शन को दी जिस पर आज सुबह टीम ने आरोपी को ट्रेजरी आफिस से रंगेहाथ गिरफ़्तार किया है।
