रंगदारी वसूलने वाले को जफराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हौज तिराहे से रविवार को पुलिस ने एक रंगदारी वसूलने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके खिलाफ मेरठ के एक युवक ने तहरीर दिया था। जानकारी के अनुसार मेरठ के कुछ युवक हाइवे पर चलने वाले वाहनों का कुछ सामान तथा लोशन लगाने का काम करते हैं। जिनमें से ठाकुर मयंक सिंह नाम के लड़के को पंकज गिरी पुत्र मनोज गिरी निवासी मेढ़ी टीकापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने मोबाइल पर फोन करके धमकी देते हुए कहा कि हाइवे पर काम करना है तो प्रतिदिन का 400 रुपये रंगदारी देना होगा। ठाकुर मयंक सिंह ने एक बार पंकज को दो हजार रुपये दे भी चुका था। उसके बाद जब फिर फोन पर धमकी मिली तो उसने थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव से मिलकर सारी बात बताते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी पंकज गिरी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिये थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव व चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स निकल पड़े। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *