जौनपुरअत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों लिए दिनांक 29 और 30 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि विद्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्य, एसआईआर तथा अन्य सरकारी दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
शीतलहर के चलते 29 व 30 दिसंबर तक जिले के सभी इंटरमीडिएट तक स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, #jaunpurnews




