अगले 3 घंटे बेहद अहम: जौनपुर समेत 36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, #Jaunpurnews

Share

जौनपुर। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम अचानक खराब होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिजली चमकने, मध्यम से तेज बारिश तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।ऑरेंज अलर्ट जिन जनपदों के लिए जारी किया गया है, उनमें जौनपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, झांसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और मुरादाबाद शामिल हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। अनावश्यक यात्रा न करें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसान भी मौसम को देखते हुए खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *