CMO गंगाराम ने सीएससी शाहगंज का किया औचक निरीक्षण,सीएमओ के पहुँचते ही लापरवाह कर्मियों में मची हड़कंप,

Share


जौनपुर: शाहगंज सीएचसी का CMO ने किया औचक निरीक्षण, सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मिले ड्यूटी पर
जौनपुर। जिले के शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गंगा राम गौतम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी समेत सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले।


सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।


मरीजों से दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक लिया गया। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय से बेहतर उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।


उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *