जौनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना बंद करे विकल्प

Share

जौनपुर। उत्सव मोटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अजीत प्रजापति ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम और गलत धारणा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने हाल में चुनाव आयोग की बैठक और उसके संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि SIR और फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। आयोग के अनुसार, फॉर्म-6 से संबंधित घोषणा-पत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट की स्थिति भी स्पष्ट है। साथ ही, कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र को लेकर भी आयोग ने कहा है कि उसका संबंध किसी नीतिगत निर्णय या SIR से नहीं, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी के प्रशासनिक कार्य से था।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अजीत प्रजापति ने राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2024 में EVM को लेकर दिए गए बयानों का भी उल्लेख किया। जून 2024 में राहुल गांधी ने EVM को “ब्लैक बॉक्स” बताते हुए चुनाव आयोग से मशीनों और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने या EVM समाप्त करने की मांग की थी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर बार-बार सवाल खड़े करना विपक्ष की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने विपक्ष से संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में तथ्यों का सम्मान करने और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा नहीं करने की अपील की।

प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और प्रद्युम्न तिवारी सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट—अजीत प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर

हेडलाइन:
“संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा जिलाध्यक्ष”

सुपर:
“अजीत प्रजापति बोले—तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *