जौनपुर में बड़ा एनकाउंटर: चर्चित दूल्हा हत्याकांड का आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, #jaunpurNews

Share

जौनपुर। जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपितों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने सोमवार भोर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी रवि यादव दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में नामजद आरोपी था और बीते 25 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ लगातार दबिश दे रही थी।पुलिस को सोमवार तड़के रवि यादव की लोकेशन मिलने के बाद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी के.के. सिंह भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।क्या था पूरा मामला?सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 24 वर्षीय आजाद बिंद की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर (जमदहां) निवासी सोनी बिंद के साथ तय हुई थी।1 मई की रात आजाद बिंद बारात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बादशाही बाजार के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार रोककर गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के पिता राम लखन बिंद की तहरीर पर रवि यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में शरण देने और सहयोग करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *