गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक “कमल” खिलने में कृपाशंकर सिंह का अहम योगदान,#BJP

Share

जौनपुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह लगातार संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


सूत्रों के मुताबिक कृपाशंकर सिंह को पूर्वी भारत में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिलाने” के मिशन के तहत पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी कर रही है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कृपाशंकर सिंह लंबे समय से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन और जनसंपर्क में उनकी पकड़ को देखते हुए भाजपा नेतृत्व उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है।
बंगाल की राजनीति पर विशेष फोकस
भाजपा बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार रणनीति बना रही है। माना जा रहा है कि कृपाशंकर सिंह को बंगाल समेत पूर्वी राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
समाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय
कृपाशंकर सिंह लगातार विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता से संवाद कर रहे हैं। जौनपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में भाजपा संगठन में कृपाशंकर सिंह की भूमिका और मजबूत दिखाई दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *