जिलाधिकारी ने बीआरपी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का किया आकस्मिक निरीक्षण,जिम्मेदार विभाग को दिए जांच के आदेश

Share

जिलाधिकारी ने बीआरपी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का किया आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा बीआरपी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का शनिवार देर सायं आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रदर्शनी प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए तथा झूलों एवं अन्य उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बड़े झूलों एवं अन्य संरचनाओं की पीडब्ल्यूडी द्वारा जांच कराए जाने एवं सीसीटीवी व्यवस्था को निरंतर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन स्थल की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी वालंटियर्स एवं कर्मचारियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनाए जाएं तथा विद्युत पोल एवं वायरिंग की सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। जिलाधिकारी ने मेले में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं फायर सेफ्टी उपकरण मानक के अनुरूप स्थापित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी स्थल पर शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पेयजल उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खान-पान की गुणवत्ता के संबंध में उपस्थित लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रदर्शनी प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *