
जौनपुर। नगर के हनुमान घाट तट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुभाष सिंह एवं सेना के संरक्षक डा. मदन मोहन वर्मा ने भारत माता व वीर शिवा जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम प्रारंभ किया। डा. सुभाष ने शिवा जी महाराज के समय में घटनाओं व उनके संघर्षों को आत्मसात कराया। साथ ही बताया कि जिस तरह हमारे देश के वीर नायकों ने अपने सुख, वैभव, ऐश्वर्य का त्याग करके हमारे आने वाले आज के लिये चिन्तन किया। आज हम सभी स्वतंत्रत है किन्तु आज हम सभी स्वयं को जी रहे हैं और स्वयं का कुछ भी अधिक नहीं रहता, इसलिये हम सभी को चिन्तन—मनन करना चाहिए कि आने वाले कल में हमारा देश धर्म संस्कृति सुरक्षित है। वहीं सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने शिवा जी महाराज के विचारों को साझा किया। इस अवसर पर नारायण जी, संतोष सावंत, उपाध्यक्ष रोहित साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, मंगल सेठ, आशीष जी, नीरज सेठ, शिवम् जायसवाल, सुरेन्द्र सेठ, जगमेन्दर निषाद, गुरु प्रसाद, अभिषेक सेठ, अनिकेत मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


