जौनपुर में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद लगातार बारिश और जलभराव के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर लिया गया फैसला, विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा

Share

जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में 2 सितंबर 2026 को कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित (बंद) रहेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी विद्यालय नहीं जाएंगे। लगातार बारिश और जलभराव के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।शिक्षकों को विद्यालय पहुंचना होगाविद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य संपन्न करेंगे। शिक्षकों को अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशवहीं, परिषदीय तथा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों में महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश रहेगा।खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देशजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।— जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *