जौनपुर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

Share

जौनपुर। मौसम विभाग द्वारा जनपद में अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 03 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में लिया गया है। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबंधित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 03 सितंबर को विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे। हालांकि सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *