
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

इस आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ CBSE, ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों को आदेश की जानकारी देने और उसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।
