
कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने किया कार्यक्षेत्र में बदलाव

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी फेरबदल के तहत एसओजी प्रभारी प्रकाश शुक्ला को गौराबादशाहपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पीआरओ कमल नैन दूबे को जफराबाद थाने की कमान सौंपी गई है।

इसी क्रम में गंगा सागर मिश्रा को सुरेरी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जफराबाद के थानाध्यक्ष रहे मिथिलेश तिवारी का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नेवढ़िया थाने का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किए गए इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, पुलिसिंग में प्रभावशीलता बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।
नए तैनात अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।




