
जौनपुर एसडीएम ने चंदवक पुलिस पर राजस्व टीम को छोड़कर भागने का लगाया आरोप,जिसके कारण राजस्व टीम के कर्मचारियों की हुई पिटाई और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए

जौनपुर-जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में अवैध तरीके से सरकारी बंजर जमीन की पैमाईश करने गयी राजस्व विभाग की टीम पर हुए हमला मामले पर एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने सीधे पुलिस की लापरवाही व राजस्व टीम को छोड़कर भागने का लगाया आरोप, उन्होने साफ कहा कि जब अराजकतत्व राजस्व टीम पर हमला करना शुरू किया तो साथ गयी पुलिस टीम ही फरार हो गयी। इस वारदात में नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी दो लेखपाल समेत कई राजस्व टीम के सदस्य घायल हो गये है। इस मामले में 12 लोगो के खिलाफ नामजद व 20 अज्ञात कें खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा ने शनिवार की शाम पत्रकारो को बतायी कि जन शिकायत मिली थी कि भुलनडीह गांव में दुर्गाप्रसाद यादव ने सरकारी जमीन को कब्जा करके तीन मंजिला चर्च बनवाया है जिसकी पैमाइश करने के लिए शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गयी थी लेकिन आठ लोगो ने टीम पर हमला बोल दिया।
जब अराजकतत्व राजस्व टीम पर हमला किया तो आगे चल रही पुलिस टीम फरार हो गयी थी। एसडीएम ने माना कि कही न कही राजस्व विभाग व पुलिस टीम में सामजस्य नही था जिसके कारण यह घटना हुई है लेकिन अब आगे से ध्यान रखा जायेगा कि ऐसी वारदात न हो।
एसडीएम ने बताया कि आज राजस्व की टीम पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाईश किया गया। जांच में दुर्गा यादव ने 36 एयर समाधि की भूमि, 53 एयर बंजर व 17 एयर उसर जमीन को कब्जा करके तीन मंजिला चर्च व अपना मकान बनवाया है।




