अत्यधिक बारिश के चलते 24 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद,#Jaunpurnews

Share

जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 24 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार 24 अगस्त को जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।

हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें विद्यालय में उपस्थित होकर अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर ने सभी संबंधित विद्यालयों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *