आप पार्टी के प्रांत प्रभारी सहित आधा दर्जन से ज्यादा हुए गिरफ्तार,जिला अध्यक्ष को किया गया होम अरेस्ट

Share

मुख्यमंत्री केजरीवाल कि गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन हुई गिरफ्तारी, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनपद के अंबेडकर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिसके पश्चात पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

  बता दें की आज अंबेडकर प्रतिमा पर आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक ज्ञापन का कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट के यहां कार्यालय पर अनुमति के लिए दिया था लेकिन इस संदर्भ  में पुलिस प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए आम आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जो इस प्रकार पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, cyss पूर्व जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, प्रांजल गौतम को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया और आप पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मन्ना) ने कहा कि उन्होंने आज सुबह के लिए घर पर कुछ घंटों के लिए नजर बंद कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *