
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत हनुमान घाट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सहभागिता करते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर जौनपुर के निर्माण के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ और सुव्यवस्थित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जन-जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता है।अभियान के दौरान हनुमान घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।




