दो वार्डों का सर्वे पूरा, पांच हजार भवन स्वामियों को नगर पालिका ने भेजा नोटिस

Share

नए परिसीमन में 2017 में शामिल हुए थे 39 वार्ड, 31 से हो रही थी राजस्व की वसूली

दीपक सिंह सोलंकी 

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के सीमा विस्तार में वर्ष 2017 में शामिल हुए आठ नए वार्डों में से दो वार्डों में गृहकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान दोनों वार्डों में करीब पांच हजार भवन मिले हैं। नगर पालिका ने इन भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर गृहकर जमा करने के लिए कहा है।

नगर पालिका परिषद में कुल 39 वार्ड हैं। इनमें से अभी तक 31 वार्डों से ही राजस्व की वसूली हो रही थी। शेष आठ वार्डों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी, जिसका अंतिम चरण अब पूरा किया जा रहा है। नगर पालिका का लक्ष्य नए वार्डों से भी राजस्व की वसूली शुरू करना है।

नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद वर्ष 2017 में आठ नए वार्ड शामिल किए गए थे। इनमें मीरगंज व सेदनपुर सहित अन्य वार्ड शामिल हैं। सर्वे के दौरान दो वार्डों में लगभग पांच हजार मकान पाए गए हैं। इन भवन स्वामियों को गृहकर संबंधी नोटिस भेजे गए हैं।

सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद जिन नए वार्डों में गृहकर वसूली शुरू नहीं हुई है, वहां भी कर निर्धारण कर वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

राजस्व बढ़ाने पर जोर

नगर पालिका परिषद अब गृहकर समेत अन्य मदों से राजस्व बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके लिए बकायेदारों और नए भवनों का सर्वे कराकर उन्हें कर के दायरे में लाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में गृहकर जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *